फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
drown death
विज्ञापन
गंगा में नहाने गया किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। आसपास रहे लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके साथ ही सूचना पर पुलिस भी पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर किसी तरह से शव निकाला गया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के नौबस्ता डांडी गांव निवासी सौरभ शुक्ला (14) पुत्र संतोष शुक्ला सुबह गंगा में नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा।
उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। उधर सूचना पर एसओ हथिगवां उदय त्रिपाठी गोताखोरों के साथ पहुंचे। तेजी से काम करते उन्होंने सौरभ को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें