फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजाभैया का अखिलेश यादव को चुनौती : गलतफहमी दूर कर लें, सपा की सरकार न बन रही है न बनने दूंगा

Sat, 26 Feb 2022 05:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

राजाभैया ने कहा कि चुनाव लड़ रहे हो, लड़़ो, लोकतंत्र है, सभी लड़ रहे हैं। अपना एजेंडा बताओ, अपनी नीतियां, घोषणापत्र बताओ, लेकिन जो जिस भाषा में समझे। वह कह रहे हैं दस मार्च को सरकार बन रही है। गलतफहमी दूर कर लें। न सरकार बन रही है न बनने दूंगा।
विज्ञापन
राजा भैया - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने शुक्रवार को अपनी सभाओं में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजाभैया ने अखिलेश यादव के उस बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। जिसमें गुरुवार को अखिलेश ने कुंडा में कहा था कि कुंडा में कुंडी लगाओ कि फिर कभी खुलने न पाए। 

 

 

 

राजाभैया ने कहा कि चुनाव लड़ रहे हो, लड़़ो, लोकतंत्र है, सभी लड़ रहे हैं। अपना एजेंडा बताओ, अपनी नीतियां, घोषणापत्र बताओ, लेकिन जो जिस भाषा में समझे। वह कह रहे हैं दस मार्च को सरकार बन रही है। गलतफहमी दूर कर लें। न सरकार बन रही है न बनने दूंगा।

 

विज्ञापन

 

 

हम भी चाहते हैं कि अपने क्षेत्र का चुनाव शांति से निपट जाए। अपने क्षेत्र की बदनामी न होने पाए। अधिकारी, प्रेस, मीडिया चाहे जो कहें, लेकिन अपने क्षेत्र में चुनाव में कभी हिंसा नहीं हुई है। कुछ लोग हैं जो क्षेत्र को बदनाम करना चाहते हैं।

अखिलेश ने कुंडा में साधा था राजाभैया पर निशाना
बृहस्पतिवार को कुंडा विधानसभा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुंडा में कुंडी लगा दो वाले बयान पर पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने पलटवार किया है। शुक्रवार को कुंडा इलाके में अपनी सभाओं में राजाभैया ने कहा कि धरती पर कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ...कुंडा..कुंडा ही रहेगा। सात पीढ़ियां लग जाएंगी, नहीं बना सकते। प्रश्न ही नहीं उठता। राजाभैया के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हमने किसी के ऊपर अभी तक टिप्पणी नहीं की

राजाभैया ने कहा कि एक नेताजी आए थे। हम बड़े दिन से बर्दाश्त कर रहे हैं। ओछी टिप्पणियां की जा रही हैं। आपने देखा होगा और आप मानते होंगे हमने कभी किसी के ऊपर टिप्पणी नहीं की। कभी हल्की बात नहीं कही। हमने हमेशा मंच की गरिमा और भाषा की मर्यादा को बचाकर और बनाकर रखा है, लेकिन बहुत हो गया सुनते-सुनते। तब जाकर आज हम अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें