फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया बने विधानसभा अध्यक्ष के प्रस्तावक

विज्ञापन
लखनऊ में विधान सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन के दौरान सतीश महाना के साथ प्रस्तावक बने राजा भैया। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह योगी सरकार में 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर रहे सतीश महाना के प्रस्तावक बने। इसे योगी सरकार से राजाभैया की नजदीकियों के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को पूर्व औद्योगिक विकास मंत्री व कानपुर की महराजपुर सीट से आठवीं बार विधायक बने सतीश महाना ने नामांकन किया। उनके नामांकन में जनपद के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह प्रस्तावक बने हैं।
उनके साथ सहयोगी बाबागंज विधायक विनोद सरोज भी विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन में समर्थक के रूप में मौजूद रहे। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद सहित भाजपा के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें