कुंडा के करेंटी घाट गंगा में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक राजा भइया। सं
राजा भैया समर्थक प्रधान का बेटा गंगा में डूबा
अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था घाट, नहाने के दौरान गहरे जल में समसया, गोताखोर कर रहे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। गांव की महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने घाट पर गए प्रधान का बेटा नहाने के दौरान गंगा नदी में समा गया। जानकारी मिलने पर राजा भैया भी घाट पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर कर शाम तक खोजबीन करते रहे।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी घनश्याम शुक्ला की पत्नी शकुंतला देवी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। जिसका अंतिम संस्कार करेंटी घाट पर करने के लिए परिजन शव लेकर पहुंचे। जिसमें इसी गांव के प्रधान सज्जन शुक्ला का बेटा अंशू शुक्ला (18) भी गया था।
अंतिम संस्कार होने के बाद अंशू शुक्ल के साथ गांव के ही आदित्य शुक्ल (17) व कलश (18) गंगा में स्नान करने लगे। नहाते समय अंशू गहरे पानी में समा गया। सूचना पर दूसरे लोग नदी में उतरकर खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर संग प्रयागराज से आई टीम नदी में अंशू की खोजबीन करती रही। इस बीच अपने समर्थक प्रधान के बेटे के नदी में डूबने की खबर मिलते ही राजा भैया घाट पर पहुंचे और प्रधान सज्जन को समझा बुझाकर उसे ढाढ़स बंधाया।