फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के घर पहुंचे राजाभैया, बंधाया ढांढस

Fri, 07 Jul 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
राजा भैय्या
विज्ञापन
गोलियों से छलनी किए गए कोटेदार पति और सब्बल व ईंट से कूंचकर मारे मारे गए युवक के घर पहुंचकर पूर्व मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने परिजनों को ढंाढस बंधाया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।  बाघराय थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहा बेधन गोपालपुर गांव निवासी गिरधारी शुक्ल पुत्र चंद्रभूषण को चोरों ने ईंट और सब्बल से कूंचा और फिर छत से नीचे फेंक दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई थी। शोकाकुल परिजनों के घर गुरुवार को राजाभैया पहुंचे। उन्होंने मृतक गिरधारी के पिता से काफी देर तक बात की।
विज्ञापन


मृतक के पिता ने घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद राजाभैया ने कहा कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। इस तरह की घटना को कारित करने वाले जल्द जेल जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने लाइसेंस सहित अन्य सुरक्षा के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह पंच महुआ कोटेदार बाबूलाल के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने फिर से प्रमुख पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस पर पूर्व मंत्री व विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि जो भी इस घटना का दोषी है वह बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एसओ बाघराय को निर्देश दिया कि घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों को जेल भेजें। अगर कोई निर्दोष है तो वह जेल नहीं जाना चाहिए। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें