फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर रिमझिम बारिश, उमस से नहीं मिली राहत 

Fri, 19 Jun 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
गुरुवार को आसमान में डेरा जमाए बादलों ने शहर में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश की। इससे जगह-जगह किचपिच व जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर में 2.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 

बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह की शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई। इसके बाद थोड़ी देर के लिए आसमान से बादल छंट गए। धूप-छांव का खेल जारी रहा। इससे उमसभरी गर्मी का असर तेज हो गया।
विज्ञापन


शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्के ट, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, सदर बाजार सहित भीड़भाड़ इलाकों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। उमसभरी गर्मी से पसीना छूट रहा था।

घरों में पंखे व कूलर फर्राटा भर रहे थे। इधर, दोपहर बाद फिर से बादल सक्रिय होने लगे। रिमझिम बारिश का क्रम शुरू हेा गया। देरशाम तक रुक-रुक कर रिमझिम होती रही। इससे शहर में जगह-जगह किचपिच व जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी।

पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। पल्टन बाजार, शिवजीपुर, दहिलामऊ सहित इलाकों में जलजमाव के चलते मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 2.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें