फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश

Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
शनिवार की शाम उमड़-घुमड़कर आए बादलों ने ग्रामीण इलाकों में झमाझम बरसात की। शहर में हल्की फुहारें गिरीं। सांगीपुर इलाके के सिंघनी गांव में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। वहीं बिजली की चपेट में आने से एक बछड़ा और बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम तीन बजे के बाद अचानक आसमान को काले बादलों ने ढक लिया। तेज हवाएं चलने लगीं। चार बजे के बाद ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर झमाझम बरसात हुई। शहर में हल्की बारिश हुई। करीब घंटे भर हुई मूसलाधार बरसात से धान के खेत एक बार फिर लबालब हो गए। बरसात के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से सांगीपुर इलाके के सिंघनी (बेनी का पुरवा) गांव निवासी रीता देवी पत्नी पुरुषोत्तम सिंह झुलस गई। जबकि पुरुषोत्तम के दरवाजे पर बंधे एक बछड़े और एक बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें