फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश ने बढ़ाई लोकल फाॅल्ट की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम में बिजली व्यवस्था भी धड़ाम हो गई है। लोकल फाॅल्ट की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात में बिजली की आवाजाही लगी रही। कुछ जगहों पर फीडरों की खामी के कारण भी बिजली बाधित रही। इससे उपभोक्ता बेहाल रहे।
विज्ञापन

रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से जुड़े श्रीकांत का पुरवा, बढ़नी, अजगरा बाजार व आसपास के गावों में लोकल फॉल्ट की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। रात करीब एक बजे फीडर भी खामी की वजह से भी बिजली करीब दो घंटे बाधित रही। इससे गांव में अंधेरा छाया रहा। इधर, शहर के बाबागंज उपकेंद्र के अजीत नगर, सदर बाजार, एनसीसी रोड, बेल्हा देवी धाम के आसपास के मोहल्लाें के लोगों को लोकल फाल्ट की समस्या से परेशान रहे।
रात करीब 10 बजे से लेकर रात 12 बजे तक लोकल फाॅल्ट के कारण बिजली की आवाजाही लगी रही। इधर, यही हाल दहिलामऊ के मीराभवन, सेनानी नगर, सिविल लाइन, गायघाट रोड सहित मोहल्लों में भी यह दिक्कत बनी रही। जेई विजय कुमार ने बताया कि लोकल फाल्ट की समस्या की जानकारी होने पर टीम भेजकर सप्लाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें