महाकुंभ मेले को देखते हुए प्रतापगढ़-प्रयागराज रेल मार्ग पर ट्रैक मरम्मतीकरण का काम रेल अफसरों ने तेज कर दिया है। मंगलवार को दो घंटे का ब्लाॅक लेकर अफसरों की निगरानी में रेल कर्मचारियों ने ट्रैक मरम्मत किया। इससे विश्वनाथगंज क्राॅसिंग दो घंटे तक बंद रही। राहगीरों के आवागमन में दिक्कतें हुईं।
शनिदेव धाम विश्वनाथगंज स्टेशन के समीप ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते अफसरों ने दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक ब्लाॅक लिया। इससे मानधाता क्राॅसिंग भी दो घंटे तक बंद रही। पूर्व में इसकी जानकारी रेल अफसरों ने किसी को नहीं दिया। इसके कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ा। मजबूरन प्रयागराज जाने वाले राहगीरों को शनिदेव स्टेशन के समीप बने क्रॉसिंग से वापस लौटना पड़ रहा था। वैशपुर के रास्ते प्रयागराज जाना पड़ा। वहीं प्रयागराज या फिर प्रतापगढ़ से मानधाता जाने वाले राहगीरों को दस किमी का चक्कर लगाते हुए मानधाता जाना पड़ा।