कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। मंगलवार को 11 घंटे की देरी से दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
एसएस शमीम अहमद ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 11 घंटे, दिल्ली-वाराणसी गरीब रथ एक घंटे, दिल्ली- मां बेल्हादेवी जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, पीआरएल पैसेंजर एक घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता दो घंटे, अमृतसर हाबड़ा पंजाबमेल दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी स्पेशल तीन घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। वहीं दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ रात 12 बजे के बजाये बुधवार सुबह आठ बजे तक जंक्शन पहुंचने की उम्मीद है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली त्योहार स्पेशल छह घंटे, वाराणसी से कटड़ा जाने वाली स्पेशल ट्रेन चार घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंचेगी। जबकि हाबड़ा से अमृतसर पंजाबमेल- तीन घंटे, अर्चना एक्सप्रेस- डेढ़ घंटे, वाराणसी से दिल्ली स्पेशल चार घंटे विलंब से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि रात में कोहरा पड़ने के कारण इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
पद्मावत एक्सप्रेस से टकराने वाली बाइक के चालक का नहीं लग रहा सुराग
प्रतापगढ़। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर जेल रोड क्राॅसिंग पर सोमवार दोपहर वाशिंग लाइन जा रही पद्मावत एक्सप्रेस बाइक से टकरा गई। दूसरे दिन भी बाइक चालक और उसके स्वामी का पता नहीं चला। विभाग कार्रवाई करना भी भूल गया। घटना की जानकारी होने से अफसर इन्कार कर रहे हैं। एसएस शमीम ने कहा कि गेट मैन घटना की जानकारी नहीं दे पा रहा है। संवाद