फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ितों का इलाज करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी क्वारंटीन

Mon, 20 Apr 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी का सैंपल लेते कर्मचारी। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 रानीगंज के नरसिंहगढ़ में मिले कोरोना पीड़ित तीनों मरीजों का ट्रामासेंटर में इलाज करने वाले डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। इन्हें शहर के एक होटल में रखा गया है। इनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके खाने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


कोरोना के मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे केशवराय स्थित ट्रामासेंटर में व्यवस्था की गई है। एक शिफ्ट में दो डॉक्टर समेत छह कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तीन शिफ्ट में चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रानीगंज के नरसिंगगढ़ में मिले कोरोना पीड़ितों को पहले यहीं इलाज के लिए रखा गया था। 14 दिन की ड्यूटी के बाद अब सभी को शहर के एक होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को अलग-अलग कमरे में रखा गया है। जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन कर्मचारियों को सुबह- शाम खाना और दिन में चाय के साथ नाश्ता की व्यवस्था की गई है।

इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जांच में यदि निगेटिव आते हैं तो इन्हे घर पर 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने का आदेश देकर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें