अंबेडकर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाते कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
पैगासस के माध्यम से विपक्ष के नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों की जासूसी के मामले को लेकर ज्ञान सौंपने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ,सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा की गिरफ्तारी के विरोध में जिले के कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ता जासूसी के मामले को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की दमनात्मक नीति के आगे कांग्रेसी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोध का स्वर उठाती रहेगी।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, डॉ. नीरज त्रिपाठी, कपिल द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, वीके सिंह, मो. यूसुफ, मनीष सिंह, वेदांत तिवारी, बैजनाथ यादव, चरण सिंह यादव, सुनील कुमार सरोज, शिवशंकर मिश्रा, राज नारायण पांडेय, विवेक पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, बृजेश पांडेय, केडी मिश्रा, कमलेश पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।