फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक वोल्टेज बढ़ने से जल गए घरों के उपकरण

Fri, 27 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोड संभाल न पाने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे उसकी कंट्रोलिंग क्षमता खत्म हो गई और लोगों के घरों में 440 वोल्ट का करंट दौड़ गया। इससे घर में चल रहे बिजली के उपकरण जल गए। उधर ट्रांसफार्मर में आग लगने से बगल में मौजूद तीन आंवले के पेड़ भी जल गए।
विज्ञापन


कुंडा क्षेत्र के करेंटी गांव में 125 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे इसमें आग लग गई। अगने के दौरान ट्रांसफार्मर की विद्युत कंट्रोलिंग क्षमता खत्म हो गई और केबलों में 440 वोल्ट का करंट दौड़ गया। इससे लोगों के घरों के चल रहे टीवी, पंखे, कूलर सहित अन्य उपकरणों से धुआं निकलने लगा। इससे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोगों ने अपने केबिल खींचकर फेंक दिए। इसमें डा.दयाराम दुबे, बबलू पांडेय, हरीश द्विवेदी, कमलेश पांडेय, ज्ञानचंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, लवलेश पांडेय सहित तमाम लोगों के विद्युत उपकरण सहित केबल जल गया। उधर ट्रांसफार्मर जलने के दौरान लक्खा  की बाग के तीन आंवले के पेड़ भी  जल गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें