फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिजन वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, दस पुलिसकर्मी घायल

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
 इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने प्रिजन वैन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वैन में बैठे दरोगा समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। जिला कारागार से बवाली बंदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने के लिए 16 जून को उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह व दूसरे पुलिसकर्मी अन्य जनपदों की जेल के लिए रवाना हुए। बंदियों को जेलों में छोड़ने के बाद शनिवार की रात 11 बजे पुलिसकर्मी वैन से लौट रहे थे। देल्हूपुर के करीब सामने से जा रहे बेकाबू ट्रक ने प्रिजन वैन में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे वैन में सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े उन्हें वाहन से बाहर निकालने लगे। सूचना मिलने पर देल्हूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, चालक ओंकारनाथ, आरक्षी अजय कुमार, अमरेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, योगेंद्र यादव, अमरनाथ यादव, इंद्रदेव यादव, पंकज यादव व विक्रम यादव को इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें