फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान पर हरी सब्जियों के दाम, 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में कौड़ी के भाव बिक रहीं हरी सब्जियों के दाम अचानक आसमान पर पहुंच गए हैं। बारिश और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से माला भाड़ा बढने के कारण सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है। भिंडी, नेनुआ, करैला, लौकी सहित अन्य सब्जियों के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। टमाटर अस्सी रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मई माह में शहर की सब्जी मंडियों में जिले के किसानों की सब्जियों की भरमार थी। इससे हरी सब्जियां बहुत ही सस्ते दामों में बिकीं। भिंडी, करैला, नेनुआ, लौकी, कोहड़ा, परवल सहित सभी सब्जियां 10 रुपये किग्रा बिक रही थीं।
टमाटर, आलू व प्याज भी 15 से 20 रुपये किलो तक रहे। अनलॉक के बाद एकाएक सब्जियों के दाम बढ़ गए। 10 रुपये किग्रा बिकने वाली भिंडी, करैला, नेनुआ, कोहड़ा, लौकी सहित हरी सब्जियों के दाम 30 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। प्याज 12 रुपये से बढ़कर 30 रुपये किग्रा पर पहुंच गया है। आलू 30 रुपये किग्रा बिक रहा है। वहीं टमाटर का भाव 80 प्रति किग्रा है। दहिलामऊ सब्जी मंडी के दुकानदार हरी ने बताया कि अनलॉक में होटल, रेस्टोरेंट, कार्यालय आदि खुलने से डिमांड बढ़ी है। इससे सब्जियों के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

माल भाड़ा बढने से महंगी हो गईं बाहर से आने वाली सब्जियां
डीजल व पेट्रोल का दाम बढने से इसका सीधा असर सब्जियों के दामों पर भी पड़ा है। दरअसल, टमाटर नासिक से आता है। टमाटर के दाम बढने की यह भी एक वजह है। दुकानदार अलीम ने बताया कि जिले के ज्यादातर सब्जी दुकानदार प्याज, टमाटर, आलू का स्टाक प्रयागराज के मुंडेरा मंडी से लाते हैं। आमतौर पर 12 सौ रुपये मेें मालवाहक तैयार हो जाते थे, मगर अब उन्होंने भाड़ा बढ़ाकर सोलह सौ रुपये कर दिया है।
बेमौसम बारिश ने भी ढाया कहर
बेमौसम बारिश ने भी सब्जियों ने जमकर कहर ढाया है। मई माह के अंतिम चरण से जून तक लगातार हो रही बारिश से किसानों की सब्जियों को नुकसान हुआ है। खेतों में सब्जी की फसल चौपट हो गई। सब्जियों के दाम पर इसका सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम
सब्जी के नाम मई माह जून माह
टमाटर 10-15 80
भिंडी 10 30
नेनुआ 10 30
करैला 10 40
लौकी 10 30
कोहड़ा 10 20
आलू 30 25
प्याज 12-15 30
परवल 80 60
नोट-- (दाम रुपये प्रति किग्रा में हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें