फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े कंसंट्रेट के भरोसे ओमीक्रॉन वैरिएंट से लड़ने की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
खराब पड़े कंसंट्रेटर के भरोसे स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से लड़ने की तैयारी में हैं। जबकि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के अभाव में ही तमाम मरीजों की जान चली गई थी। इसके बावजूद अफसर इससे पूरी तरह अंजान बने हैं। जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि एक मिनट में पांच लीटर के बजाए महज एक लीटर ही ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची थी। ऑक्सीजन के अभाव में लोग दम तोड़ दे रहे थे। मजबूरन में करोड़ों रुपये खर्च कर स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाना पड़ा था। मगर जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आए थे ज्यादातर खराब हो गए। मेडिकल कॉलेज में ही पचास मशीन ऐसी है। जो प्रति मिनट पांच लीटर के बजाए महज एक ही लीटर ऑक्सीजन मरीजों को देते हैं।
हैरत की बात यह है कि खराब पड़े इन कंसंट्रेटर के भरोसे स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रॉन वैरिएंट से लड़ने के लिए तैयारी में बैठा है। जबकि शासन ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है। बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें