फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, आज होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
Preparation complete, second rehearsal of corona vaccination will be done today
विज्ञापन
पहले ड्राई रन में किरकिरी कराने के बाद अब कोरोना के टीकाकरण के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दूसरा पूर्वाभ्यास करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरफ फेल हो गया था। कहीं कर्मचारी गायब थे तो कहीं कंप्यूटर नहीं था। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हुई थी। सीएमओ ने कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। शासन के आदेश पर अब सोमवार को टीकाकरण के दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में महज पांच सेंटरों पर ड्राई रन हुआ था। दूसरे चरण में जिला और महिला अस्पताल को मिलाकर 17 ब्लाकों के 19 अस्पतालों में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस बार कोरोना मरीजों की पहचान करने के साथ ही उन्हें टीका लगाने की जानकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को दी गई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला व महिला अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। सोमवार को प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रानीगंज, पट्टी, बेलखरनाथ, कोहड़ौर, गौरा सहित सभी सीएचसी में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों को अपनी आईडी साथ में लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें