फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिरियामऊ में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

विज्ञापन
नगर कोतवाली के जिरियामऊ में पुलिस मुठभेड़ में घायल जिला अस्पताल में भर्ती बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शनिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस का दावा है कि वह गैस वैन से लूट व जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

शहर की श्याम बिहारी गली स्थित सराफा मार्केट में बृहस्पतिवार को डकैती डालकर बदमाश सराफ सुरेश सोनी सेे असलहे के बल पर 90 लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। शनिवार की शाम पट्टी में बाइक सवार तीन बदमाश सराफ मोहम्मद अहमद की गोली मारकर हत्या करने के बाद करीब आठ लाख के जेवरात व दो लाख रुपये नगदी लूटकर भाग निकले।
डकैती, हत्या, लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने रात में बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रखा है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात जेल रोड व पटखौली रामलीला मैदान अंडरपास पर सीओ सिटी अभय पांडेय व नगर कोतवाल चेकिंग कर रहे थे। इस बीच जेल रोड की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस को देख वे बाइक लौटाकर खीरीबीर घाट की ओर भागे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर लिया। खीरीबीर घाट के करीब जिरियामऊ के पास बाइक छोड़कर बदमाश पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह गिर पड़ा। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे।
उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश शोएब पुत्र आसिम अली निवासी यहियापुर कंधई है। वह तीन साल पहले जानलेवा हमले व सोनाही में गैस वैन के कैशियर से लूट के मामले में जेल जा चुका है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने आया था घर
पुलिस मुठभेड़ में घायल शोएब निवासी यहियापुर मुंबई में टैक्सी चलाने लगा था। वह एक माह पूर्व बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए घर आया था। उसके पिता आसिम ने बताया कि पुलिस के मुठभेड़ का दावा फर्जी है। कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उसे फंसाया है। उसने डीजीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें