फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बेकाबू बोलेरो ने महिला को रौंदा, मौत

Tue, 21 May 2019 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो गड्ढे में गिरी - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
बेकाबू बोलेरो ने महिला को रौंद दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हालांकि मामूली रूप से घायल चालक व सवार लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी सूरसती वर्मा (50) पत्नी राजेश वर्मा सोमवार की सुबह सामान खरीदने के लिए पैदल ही मदाफरपुर बाजार जा रही थी। पट्टी -मदाफरपुर मार्ग पर भुसुंडी सकरा गांव के करीब अनियंत्रित बोलेरो सूरसती को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटनास्थल पर ही सूरसती की दर्दनाक मौत हो गई।

बोलेरो चालक समेत उसमे बैठी सवारियां भी मामूली रूप से घायल हो गईं लेकिन महिला की मौत होने के चलते वहां से लोग भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बोलेरो चालक की तलाश कर रही है। मृतका के पति राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें