फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: किराना व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी 

Mon, 04 Mar 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
 अंतू थाना क्षेत्र के एक किराना व्यापारी से बदमाशों ने फोन पर दो लाख की रंगदारी मांगी है। समय से रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। कुछ दिनों पहले बदमाशों ने किराना व्यापारी पर फायर भी झोंका था। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। धमकी के बाद किराना व्यापारी का परिवार सहमा हुआ है। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार  निवासी केदारनाथ प्रजापति ने गांव में ही किराने की दुकान खोल रखी है। करीब तीन माह पहले उससे रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की बदमाश बार-बार धमकी दे रहे हैँ।

23 फरवरी को वह दुकान पर बैठे थे। तभी दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी देने से इनकार करने पर केदारनाथ को निशाना बनाकर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने अंतू पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार को उसके मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें