फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर फायरिंग से नाराज व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

विज्ञापन
अंतू थाने के किठावर बाजार में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर हमले के विरोध में दुकानें बंद कर प्र - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे खफा किठावर बाजार के व्यापारियों ने विरोध में शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद कर रखीं। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के किठावर पूरब गांव निवासी सोमेश सिंह सोमवंशी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के रिश्तेदार हैं। उन्होंने किठावर बाजार में कपड़े का शोरूम खोल रखा है। गुरुवार रात करीब आठ बजे अपना शोरूम बंद करके बाइक से घर जा रहा थे। किठावर बाजार में ही पल्सर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। खबर मिलने पर पहुंची अंतू पुलिस ने खोखा बरामद किया। घटना से नाराज किठावर बाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपपनी दुकानें बंद कर रखीं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बारे में अंतू एसओ का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अंतू थाने के किठावर बाजार में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार पर हमले के विरोध में बंद दुकानें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें