फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका के बनेंगे 40 वार्ड

विज्ञापन
Pratapgarh town's population will increase after the border expansion, 40 wards will be in the municipality - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नए साल पर नगर पालिका परिषद बेल्हा को सीमा विस्तार की सौगात मिलने के बाद शहर का दायरा बढ़ जाएगा। पालिका में अभी तक 25 वार्ड थे। मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट द्वारा सीमा विस्तार पर मुहर लगाने के बाद नगर पालिका में वार्डों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। नए वार्ड बनने से इन इलाकों में रहने वाली आबादी को शहर से जुड़ी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

पालिका परिषद के सीमा विस्तार को शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब नगर पालिका ए श्रेेणी की बन जाएगी। पहले नगर पालिका की आबादी 76,750 की थी। सीमा विस्तार में शहर के सीमावर्ती 22 गांवों को नगर पालिका में शामिल किया गया। इन गांवों के जुड़ने के बाद अब शहर में 43 हजार आबादी जुड़ जाएगी। इसके बाद जनसंख्या 1,19,750 पहुंच गई है।
हालांकि पहले से बने वार्ड सहोदरपुर, पटखौली और कादीपुर का कुछ हिस्सा शासन ने अस्वीकृत कर दिया है। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि नई आबादी के हिसाब से वार्डों का गठन होगा। शासन से सीमा विस्तार का पत्र आ गया है। पुराने वार्डों को देखते हुए नए वार्डों का गठन होगा।
विज्ञापन

शहर में शामिल गांवों का पहले सीमांकन किया जाएगा। इसके बाद वार्डों का गठन होगा, ताकि शहर में शामिल गांवों का विकास शासन की मंशा के अनुरूप किया जा सके। अब शासन की तमाम योजनाओं का लाभ शहरियों को मिलेगा।
कीना का पुरवा भी शहर में हुआ शामिल
शहर की सीमा पर जोगापुर ग्राम पंचायत स्थित है। वहां कांशीराम कालोनी भी बनी है। गांव में होने के कारण कालोनी में रहने वाले लोगों को पेयजल व साफ-सफाई की समस्या का सामना करना पड़ता है।
जोगापुर का कुछ हिस्सा रेलवे लाइन के पूर्वी छोर पर भी है, जिसे कीना का पुरवा नाम से जाना जाता है। यहां की आबादी करीब दो सौ है। वह भी शहर का हिस्सा बन गया है। यहां प्राइमरी व मिडिल स्कूल भी हैं, जो अब नगर क्षेत्र के स्कूल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें