नगर पंचायत का तिलौरी मोहल्ला एक किमी के दायरे में सील कर दिया गया है। दो बैरियर खोलने और बंद करने के लिए बने हैं। यह कुंडा डेरवा रोड पर हैं। इसके अलावा 10 बैरियर गालियों ओर गांवों के रास्तों को पूरी तरह से बंद करने के लिए बनाया गया है। बैरियर पर तैनाती के लिए सिपाही और उपनिरीक्षकों की मांग की गई है।
कुंडा नगर पंचायत के तिलौरी में युवक की कोराना पाजिटिव रिपोर्ट आ गई है। इसके बाद पुलिस ने इस मोहल्ले को एक किमी के दायरे में पूरी तरह से सील कर दिया है। कुंडा के तिलौरी मोड़ पर एक बैरियर हेागा। इसके बाद तिलौरी नहर पर और शेरढ़ में कुंडा डेरवा मार्ग पर खुलने वाला बैरियर हेागा।
यह बैरियर जरूरी सेवाओं के लिए खोले जाएंगे। इसके अलावा मोहल्ले की गली और मोहल्ले से बाहर जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। इसके लिए 12 बैरियर बनाए गए हैं। इन बैरियरो पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि इस दौरान मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति को न तो बाहर नहीं आने दिया जाएगा।