फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: तला चावल खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार

विज्ञापन
कंधई थाने के खूझीकला गांव में फूड प्वाइजनिंग से बीमार युवतियों का बेलखरनाथ सीएचसी में इलाज करते ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तला चावल खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार हो गए। उन्हें उलटी और दस्त होने लगी। इससे परिजन घबरा गए। तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर बीमार लोगों को लेकर सीएचसी बेलखरनाथ पहुंचे। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी गांव निवासी रमेशचंद्र तिवारी के घर गुरुवार सुबह पकाया गए चावल को तेल में तलकर लोगों ने शाम को खा लिया। तले चावल को खाने से रमेशचंद्र तिवारी की पुत्री शशि तिवारी और सुभाषचंद्र की बेटी सुधा त्रिपाठी, सुभाष चंद्र और उनके बेटे पाठी की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और दस्त होने लगी।
इन लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ लाया गया। चिकित्सकों ने सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया। शुक्रवार सुबह आराम मिलने पर तीनों को घर भेज दिया गया।

कंधई थाने के खूझीकला गांव में फूड प्वाइजनिंग से बीमार किशोर का बेलखरनाथ सीएचसी में इलाज करते चिक?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें