फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: अचानक अनियंत्रित हुए ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत

Fri, 20 Mar 2020 02:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पुलिस और आम लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानिकपुर सभागंज तिराहे पर शुक्रवार को ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेला चालकोंं को अपना निशाना बना लिया। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


वहीं सभी घायलों व मृतकों को सीएचसी कुंडा ले जाया गया है। घायलों का यहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद एक अफवाह भी फैली की जिस ट्रक चालक ने यहां पर टक्कर मारी है उसने आगे जाकर तीन चार लोगों को और रौंद दिया है लेकिन यह सूचना सही नहीं थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें