फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: होली पर छिन गईं चार परिवारों की खुशियां

Sat, 23 Mar 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 जिले मेें होली के पर्व पर चार परिवारों की खुशियां छिन गईं। होली का रंग बिखरने से पहले ही घरों में कोहराम मच गया। बाघराय व महेशगंज में जहां दो लोगों ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। वहीं दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। जबकि करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


होली खेलने का करते रहे इंतजार, अधेड़ ने लगा ली फांसी
बाघराय। परिवार के लोग होली खेलने के लिए अधेड़ का इंतजार करते रहे, लेकिन उसने कुछ दूरी पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बाघराय थाना क्षेत्र के खरगीपुर गुलरिहन का पुरवा निवासी सूरजदीन (52) पुत्र देवतादीन सोनीपत से दो दिन पहले होली मनाने घर आया था। गुरुवार की सुबह सात बजे वह शौच के लिए घर से निकला। परिजन इंतजार करते रहे, लेकिन वह काफी देर तक नहीं लौटा।

दो घंटे बाद झलिहन का पुरवा में कामता प्रसाद ओझा की बाग में उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन उसके फांसी लगाने को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम
रखहा। होली के दिन रंग से सराबोर अधेड़ करंट की चपेट में आने से मौत के आगोश में समा गया। कधंई थाना क्षेत्र के चौपई मेवालाल (55) पुत्र गंगादीन गुरुवार दोपहर घर में बिजली का बोर्ड ठीक कर रहा था। तभी खुले तार में उसका हाथ छू गया। करंट की चपेट में आने मेवालाल गिर गया। परिवार के लोग होली खेलने में व्यस्त थे।

जब परिवार के लोगों की नजर पड़ी तब तक देर हो चुकी थी। आननफानन में परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मेवालाल घर पर ही रहकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
करैला बाजार। आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के बाहूपुर निवासी लल्लू हरिजन (35) पुत्र छोटेलाल गुरुवार को होली खेलने के बाद बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। महेशपुर के पास सामने आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमे लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटा जिगर व बेटी काजल है। पिता की मौत के बाद बच्चों संग पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी से झगड़ा, पति ने लगाई फांसी
बाबागंज। पत्नी से विवाद के चलते पति ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पूरे गांव में होली की खुशियां बदरंग हो गईं। महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर निवासी लल्लू पाल (32) पुत्र श्यामलाल पाल का बुधवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।

कहासुनी से क्षुब्ध लल्लू पाल ने घर के भीतर देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज पुलिस की मानें लल्लू पाल बीमार रहता था। जिसे लेकर अक्सर पत्नी से तकरार होती रहती थी। मृतक के एक बेटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें