फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दलित बस्ती में दबंगों को तांडव

Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और बोलरो समेत तीन वाहनों व कीमती सामानों को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
घर के सामने होली खेल रही महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दलित बस्ती में जमकर तांडव मचाया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और बोलरो समेत तीन वाहनों व कीमती सामानों को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया। दबंगों के कहर से बचने के लिए दलित बस्ती के लोग जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर पूरे शोभा सिंह में अरविंद कुमार सरोज के घर के सामने शुक्रवार को महिलाएं व लड़कियां रंग खेल रही थीं। तभी पड़ोस के गांव रेहुला लालगंज पूरे नेवली के दबंग किस्म के पांच-छह युवक पहुंचे और महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने लगे। परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगे।

इस पर बस्ती के लोगों ने एकजुट होकर उन्हें खदेड़ दिया। कुछ देर बाद ही बाइकों पर सवार करीब दो दर्जन दबंग लाठी-डंडे व असलहे लेकर दलित बस्ती पहुंचे और लोगों को पीटना शुरू कर दिया। घरों में घुसकर कीमती सामनों को तोड़ दिया। दबंगों ने अरविंद के घर के सामने खड़ी मैजिक क्षतिग्रस्त कर दी। पड़ोस के रावेंद्र कोरी के घर के सामने खड़ी बाइक व तीर्थराज कोरी के घर के सामने खड़ी बोलेरों में भी तोडफ़ोड़ की।
विज्ञापन


भारत सरोज के घर में भी जमकर तोडफ़ोड़ हुई। अचानक हुए हमले के बाद दलित बस्ती के लोग जान बचाने के लिए घर छोडक़र भाग खड़े हुए। जाते समय दबंगों ने दलित बस्ती फूंकने की धमकी दी। घटना के बाद आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग निकले।

घटना को लेकर पीड़ितों की ओर से तीन अलग-अलग तहरीर दी गई है। शुक्रवार को उदयपुर पुलिस बस्ती में पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ की। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात पुलिस ने कही है।

घटना की जानकारी पर उदयपुर पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद दोषियों को जेल भेजा जाएगा। रमेशचंद्र, सीओ, लालगंज।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें