फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : शादी के मंडप में बैठा दूल्हा शराब पीने के बाद करने लगा हंगामा, दुल्हन की शिकायत पर पहुंचा हवालात

Thu, 02 Dec 2021 07:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कोतवाली नगर के सदरपुर पूर्वी इलाके की रहने वाली रूबी सिंह पुत्री जी तेज बहादुर सिंह ने द्वारा संजय सिंह पुत्र राम प्रवेश सिंह सेक्टर एम 571 आशियाना कॉलोनी लखनऊ से शादी डॉट कॉम के जरिए शादी तय की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली नगर के सदरपुर पूर्वी इलाके की रहने वाली रूबी सिंह पुत्री जी तेज बहादुर सिंह ने द्वारा संजय सिंह पुत्र राम प्रवेश सिंह सेक्टर एम 571 आशियाना कॉलोनी लखनऊ से शादी डॉट कॉम के जरिए शादी तय की। बीती रात प्रेम बंधन मैरिज हाल में दोनों की शादी हो रही थी। दूल्हा  संजय सिंह लखनऊ से अपने 8 या 10 साथियों के साथ शादी करने के लिए मैरिज हाल पहुंच गया।

विज्ञापन


यहां शादी की तैयारी पहले से ही लड़की के पक्ष वालों ने कर रखी थी। शादी होने के दौरान ही दूल्हा बने संजय ने शराब पानी शुरू कर दिया। इसके बाद उसने मना करने पर लड़की के घर वालों को गालियां देनी शुरू कर दी और कई लोगों से हाथपाई भी की। साथ ही दहेज की मांग भी करने लगा। दुल्हन की सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने दूल्हे संजय सिंह को थाने उठा लाई।

कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के पिता जितेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर शादी के दौरान गाली-गलौज मारपीट हुआ दहेज मांगने की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें