अग्रहरि समाज के सामूहिक विवाह में दस जोड़ों ने सात फेरे लिए। विभिन्न जिलों से आए युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर आशीर्वाद दिया। कटरागुलाबसिंह में आयोजित अग्रहरि सामूहिक विवाह में उत्तर प्रदेश अग्रहरि समाज के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने समाज को आगाह करते हुए कहा कि आज कटरागुलाब सिंह में दहेज रूपी दानव को समाज ने खत्म कर दिया है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ ओमप्रकाश अग्रहरि ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के छोटे से बाजार की चर्चा को सुनकर आये थे, बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर वरुणेश अग्रहरि, अतुल वैश्य, लालजी सिंह, जगनारायण वैश्य, शैलेंद्र अग्रहरि, कमलेश वैश्य, दिनेश अग्रहरी ,रामकृष्ण, राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रहरि समाज राजेश हीरालाल अग्रहरि, बजरंग लाल, लल्लू पायली, मूलचंद्र, महेश पायली, दिनेश, राजू मैनेजर, रामकृष्ण, जगनारायण, ब्रजेश, संरक्षक केशवलाल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।