फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : ठंड के आगे धूप बेअसर, बर्फीली हवाओं से रहीं गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के आगे धूप बेअसर, बर्फीली हवाओं कांपे लोग
विज्ञापन

प्रतापगढ़। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं बीच धूप बेअसर रही। दिनभर लोग ठंड से कांपते रहे। शाम को पांच बजते ही शीतलहर का असर तेज हो गया। लोग घरों में कैद हो गए। आसमान में बादलों की भी दस्तक हो गई है।
शुक्रवार की सुबह की शुरुआत धुंध से हुई। कोहरे का असर कम रहा। बर्फीली हवाओं ने वातावरण में पैठ बना रखी थी। आसमान में भी बादलों की भी उमड़-घुमड़ थी। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप खिली, मगर गलन इतनी अधिक थी कि धूप का असर नहीं हो रहा था। जैकेट व स्वेटर सहित ऊनी कपड़े से बदन ढकने के बाद भी लोग कड़ाके की ठंड से कांपते रहे। न्यूनतम तापमान 9.0 पर पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ, मगर ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि शहर में चहल-पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, पल्टन बाजार में भीड़भाड़ रही। शाम होते ही शीतलहर का कहर शुरू हो गया। बाजारों में शाम सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञ देशराज सिंह मीना ने बताया कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं से ठंड में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें