फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: कत्ल करने के बाद फेंका था छात्र का शव, दूसरे दिन घटनास्थल पर मिला टूटा जबड़ा

Wed, 20 May 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 बहलोलपुर में छात्र का बेरहमी से कत्ल करने के बाद हत्यारों ने शव जंगल में फेंक दिया था। दूसरे दिन घटनास्थल पर उसका टूटा जबड़ा बरामद हुआ। उसका गला काटने के साथ ही चेहरे पर भी धारदार हथियार से प्रहार किए गए थे। पुलिस अब छात्र के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। बुधवार को परिजनों ने बेल्हा देवी के करीब शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के पंडित का पुरवा खरगपुर निवासी गंगाशिव मिश्र उर्फ अमन (15) पुत्र प्रेमसागर मिश्र अपने बड़े भाई के साथ प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था। इस साल उसने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। लॉकडाउन के चलते वह भाई के साथ घर आ गया था।

17 मई को भाई की डांट से नाराज होकर वह घर से भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार को पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। शाम को बहलोलपुर के जंगल में अमन का शव मिला था। अंधेरा होने के कारण पुलिस गहनता से छानबीन नहीं कर सकी। बुधवार को घटनास्थल पर सुराग खोजने पहुंची पुलिस को अमन का टूटा हुआ जबड़ा मिला।
विज्ञापन


जिसे पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धारदार हथियार से अमन का गला रेतने के साथ ही उसके कान, आंख, जबड़े पर पर भी प्रहार किया गया था। हत्यारोें ने बेरहमी से उसका कत्ल किया था। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। परिजन भी उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं बता पा रहे हैं।

वह अपने भाई के साथ प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता था। इसलिए यहां के लोगों से उसका मेलजोल भी बहुत कम था। लालगंज कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से छानबीन कर रही है।

जिस तरीके से अमन की हत्या की गई है उससे साफ है कि हत्यारे उससे खार खाए हुए थे। परिवार के लोगों की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। ऐसे में उसके संबंधों पर जांच की जा रही है। उधर, बुधवार को परिजनों ने बेल्हा देवी तट के करीब शमशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें