फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बैरियर से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की पुलिस बैरियर से टकराकर मौत हो गई। बाइक के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के सिसौरा निवासी देवी प्रसाद तिवारी उर्फ पुजारी (40) बुधवार को बाइक लेकर जामताली रिश्तेदारी गए थे। वहां से देर शाम घर लौटते समय गोंई गांव के करीब पट्टी-रानीगंज मार्ग पर पुलिस बैरियर से टकरा गया। जिससे बाइक के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

जोर आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घायल पुजारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का इंतजाम करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पट्टी व कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें