फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: एक आधारकार्ड पर सवा सौ बोरी यूरिया बेचने वाला सचिव निलंबित

विज्ञापन
Pratapgarh: Secretary selling 125 bags of urea suspended on an Aadhar card
विज्ञापन
यूरिया की कालाबाजारी पर सख्त हुए अफसरों ने एक आधारकार्ड पर सवा सौ बोरी यूरिया खाद बेचने वाले कालाकांकर ब्लाक के साधन सहकारी समिति करनगंज के सचिव मनीष कुमार को निलंबित कर दिया है। इधर, पांच निजी खाद विक्रेताओं एवं सात सहकारी समितियों के सचिवों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। अनावश्यक रूप से यूरिया का भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम डा. रुपेश कुमार की फटकार पर अधिकारियों की नींद खुल गई है। मंगलवार को एआर ने कालाकांकर के करनगंज में तैनात सचिव की अनियमितता पकड़ा और निलंबित कर दिया। उन्होंने सात सचिवों को नोटिस थमाया है।
इधर कृषि विभाग के अफसरों ने पांच निजी खाद विक्रेताओं को नोटिस थमाया है। डीएम डा. रुपेश कुमार ने सहायक आयुक्त सहायक निबंधक, भूमि संरक्षण अधिकारी-द्वितीय, भूमि संरक्षण अधिकारी-प्रथम, जिला कृषि अधिकरी एवं उप कृषि निदेशक की टीम गठित कर सभी सहकारी समितियों एवं निजी खाद विक्रेताओं की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उर्वरक विक्रेता निर्धारित दर से अधिक रुपये लेता है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में अधूरा मिला आवास
सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय ने मंगलवार को पड़रीपाल गोशाला और कोहड़ौर ग्राम पंचायत के भुज निया में अर्ध निर्मित आवास को देखकर नाराजगी जताई। आवास के प्लास्टर और छत नहीं पड़ने पर बीडीओ निशा त्रिपाठी से सवाल किया तो वह सही जवाब नहीं दे पाईं। पड़रीपाल गोशाला में पानी भरा होने पर बीडीओ से अविलंब ठीक कराने और जीयो टैगिंग रजिस्टर नहीं दिखाने पर नाराजगी प्रकट की है। इस मौके पर प्रधान निशाकांत पाठक, इंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
अंतू थाने के दो सिपाहियों के इशारे पर चल रही थी शराब की अवैध फैक्ट्री
अंतू थाने के दो सिपाहियों के इशारे पर बंडाखुटार गांव में शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। थाने के यह सिपाही प्राय: शराब माफिया के इशारे पर गांव के लोगों का उत्पीड़न भी करते थे। इन सिपाहियों की सूचना पर ही शराब माफिया घर छोड़कर फरार हुआ था। मंगलवार को थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का मौका दिया है।
अंतू थाने के बंडाखुटार गांव में अंतू एसओ मनोज तिवारी के प्रयास से शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। अंतू पुलिस ने भारी मात्रा में केमिकल, खाली बोतल, रैपर और दो लाख रुपये की तैयार शराब बरामद करते हुए प्रधान पुत्र मदन वर्मा सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला का चालान तो कर दिया, मगर अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक अभी भी फरार है।
दरअसल, शराब की अवैध फैक्ट्री लगभग पांच वर्षों से गांव में चल रही थी। अंतू थाने में तैनात दो सिपाहियों का शराब माफिया को संरक्षण मिला हुआ था। वह आए दिन प्रधान पुत्र के घर पर जमे रहते थे। प्राय: शाम को उसके दरवाजे पर ही महफिल सजती थी। सोमवार की सुबह अगर इन पुलिसकर्मियों ने खबर न दी होती तो शायद आज शराब माफिया पुलिस के चंगुल में होता। फिलहाल मंगलवार को थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने एसओ की पीठ थपथपाई और तीन दिन के अंदर प्रधानपुत्र मदन वर्मा की गिरफ्तारी करने को कहा है। इधर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने पुलिस की भूमिका की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें