फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : राजाभैया ने 42 जिला पंचायत सदस्यों के साथ होने का किया दावा

Thu, 03 Jun 2021 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • जनसत्ता से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए माधुरी घोषित हुईं प्रत्याशी 
  • घोषणा के दौरान राजा भैया ने 42 जिला पंचायत सदस्यों के साथ होने का किया दावा 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया - फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए माधुरी पटेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को बेती स्थित आवास पर राजा भैया ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान घोषणा की। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में 42 जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने जनसत्ता दल का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा करते हुए जिले का सतत विकास होने की बात कही। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने बाबागंज तृतीय से जिला पंचायत सदस्य माधुरी पटेल पत्नी कुलदीप पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को बेती स्थित आवास पर प्रेस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे जिले से उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है। 42 जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं।

विज्ञापन

विधायक राजा भैया - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। जिले में जनसत्ता का ही बोर्ड बनेगा। बोर्ड बनाने के बाद जिले में विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से लड़ाई नहीं है। उनकी लड़ाई पिछड़ेपन से और विकास के लिए है। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, डा.केएन ओझा, विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, प्रमुख संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें