फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद गुलजार हुआ प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची यात्री ट्रेन गंगा सतलज एक्सप्रेस से उतरे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-समय से आधे घंटे पहले पहुंची धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन

प्रतापगढ़। लॉकडाउन के पांच माह बाद रविवार को फिर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन गुलजार हो गया। रविवार को धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची। स्पेशल ट्रेन आधा घंटा पहले ही स्टेशन पहुंच गई। प्रतापगढ़ से तीस यात्रियों का कंफर्म टिकट बना था। इन यात्रियों को रेल प्रशासन ने सीट तक पहुंचाया।
सप्ताह भर पहले धनबाद-फिरोजपुर के बीच ट्रेन संचालन की घोषणा रेलवे बोर्ड ने की थी। शनिवार को धनबाद से रवाना हुई ट्रेन को रविवार को सुबह 8:55 बजे प्रतापगढ़ पहुंचना था, लेकिन ट्रेन आधा घंटे पहले 8:25 बजे ही आ गई। ट्रेन में बैठने के लिए 30 यात्री स्टेशन पहुंचे थे। सभी का कंफर्म टिकट था। प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। ट्रेन से करीब दो दर्जन यात्री उतरे। आधा घंटे पहले आने के कारण ट्रेन यहां देर तक रुकी रही और अपने निर्धारित समय 9 बजे ही रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि ट्रेन आधे घंटे पहले आ गई थी। हालांकि वह अपने निर्धारित समय से ही यहां से रवाना की गई। धनबाद से फिरोजपुर के बीच प्रतिदिन ट्रेन का संचालन होना है। बुधवार से दोनों ओर की ट्रेन नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें