फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : गोकशी करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 06:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

देल्हूपुर के बरसंडा में तीन गोवंश चोरी कर काटने वाले आरोपियों से सोमवार भोर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से प्रयागराज के मऊआइमा का नौशाद घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल नौशाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देल्हूपुर के बरसंडा में तीन गोवंश चोरी कर काटने वाले आरोपियों से सोमवार भोर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से प्रयागराज के मऊआइमा का नौशाद घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसके साथ जंगल में छिपे तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस इलाके के एक पंचायत प्रतिनिधि समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात बरसंडा के जगदीश व आकाश के घर से चार गोवंश चोरी हुए थे। एक गोवंश भाग निकला। जबकि तीन गोवंश के अवशेष शनिवार की सुबह बकुलाही नदी के किनारे मिले। जगदीश की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में छह टीमें लगाई गईं।

सोमवार भोर में देल्हूपुर पुलिस व स्वाट टीम छितपालगढ़ नहर से लिंक मार्ग पर जंगल में संदिग्धों को देख पीछा करने लगी। पुलिस अफसरों के अनुसार, गोकशी करने वाले आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली से मऊआइमा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मौलाना निवासी मो. नौशाद कुरैशी (41) के दाहिने पैर में लगी। उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोकशी की थी। वाहन से मांस लादकर बिक्री के लिए ले जाया गया। रात में दूसरे गोवंश की रेकी करने के लिए घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

ग्रामीणों का आरोप- ग्राम प्रधान पर नहीं हुई कार्रवाई

पुलिस ने गोकशी करने वाले नौशाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन ग्रामीण इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि देल्हूपुर पुलिस घटनास्थल वाले बरसंडा के पड़ोसी गांव के ग्राम प्रधान व पशु तस्करी के लिए चर्चित व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि पहले वह कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें