फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रास्ते में मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के भनईपुर निवासी राकेश यादव (52) रविवार सुबह शौच के लिए घर से थोड़ी दूर बाग की ओर निकले थे। लौटते समय रास्ते में गश खाकर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन शव लेकर घर आए।
विज्ञापन

परिजन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोहड़ौर धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। सीओ सिटी प्रशांत राज भी मौके पर पहुंचे। परिवार वालों से बातचीत की। मृतक के बेटे राजू यादव ने मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें