फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पूर्व प्रधान के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बुल्डोजर लेकर पहुंची पुलिस

Fri, 15 Jul 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लालगंज कोतवाली के मिश्राइनपुर के पूर्व प्रधान पारसनाथ शुक्ला का आरोप था बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर घर जाते समय गांव के समीप खानापट्टी निवासी बाइक सवार इरफान खान, फैजान खान, एजाज व दो अज्ञात ने उन्हें रोक लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधान के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर बुल्डोजर लेकर पहुंच गई। हमलावरों को सरेंडर करने के लिए चौबीस घंटे की मोहलत दी गई है। हालांकि पुलिस बुल्डोजर ले जाने की बात से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के मिश्राइनपुर के पूर्व प्रधान पारसनाथ शुक्ला का आरोप था बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर घर जाते समय गांव के समीप खानापट्टी निवासी बाइक सवार इरफान खान, फैजान खान, एजाज व दो अज्ञात ने उन्हें रोक लिया और जमकर पीटा। इरफान ने असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पूर्व प्रधान की शिकायत पर बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को लालगंज पुलिस बुल्डोजर लेकर आरोपियों के घर के सामने पहुंच गई।


यह देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर पूर्व प्रधान के हमलावरों को सरेंडर करने का फरमान सुनाया। सरेंडर नहीं करने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस गांव में करीब एक घंटे तक रही। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि पूर्व प्रधान पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गई थी। बुल्डोजर नहीं ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें