रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी निवासी शबाना बानो (26) गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रानीगंज सीएचसी ले गए। शमशाद का आरोप है कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर ने पांच हजार रुपये लिए। इसके बाद एक हजार रुपये का इंजेक्शन और दवाएं बाहर से खरीदवाईं।
रानीगंज सीएचसी में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कहा कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर पांच हजार रुपये लिए और एक हजार रुपये की दवाएं बाहर से खरीदवाईं।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी निवासी शबाना बानो (26) गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रानीगंज सीएचसी ले गए। शमशाद का आरोप है कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर ने पांच हजार रुपये लिए। इसके बाद एक हजार रुपये का इंजेक्शन और दवाएं बाहर से खरीदवाईं।
बगैर सहमति के ही मरीज को लेकर ओटी में चले गए। ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ। दो घंटे के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ स्वास्थ्य मंत्री से की गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी नहीं है। यदि पैसा लेकर ऑपरेशन किया गया और बाहर से दवाएं खरीदवाई गईं तो जांच की जाएगी। सत्यता पाए जाने पर रानीगंज अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉक्टर सीपी शर्मा, एसीएमओ