फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मार्बल व्यापारी से मांगी दस लाख की रंगदारी

Fri, 29 Mar 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
 मार्बल व्यापारी से बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। बदमाशों ने उसे चार दिन की मोहलत दी है। इससे भयभीत व्यापारी ने एसपी से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर स्वॉट टीम और कोतवाली पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सदर बाजार में राजस्थान मार्बल के नाम से दुकान है। जिसके मालिक हरि गौरव हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर से एक काल आई। फोन करने वाले ने कहा कि चार दिन की मोहलत दे रहा हूं। दस लाख रुपये का इंतजाम कर लो। इस पर मार्बल व्यापारी ने फोन काट दिया। फिर दोबारा उसका फोन आया। उसने कहा कि फोन कट मत करो। केवल मेरी बात ध्यान से सुनो।

दस लाख रुपये का इंतजाम कर लो। अन्यथा दूसरे व्यापारियों की तरह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। शिकायत करने का खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ेगा। धमकी से परेशान व्यापारी हरि गौरव ने परिजनों को अवगत कराया। भयभीत हरि गौरव ने गुरुवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक एस आनंद से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने शहर कोतवाल व स्वॉट टीम के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया।
विज्ञापन


पुलिस उस नंबर को खंगाल रही है जिस नंबर से व्यापारी को फोन आया था। एसपी एस आनंद ने बताया कि व्यापारी से रंगदारी मांगने वालों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही धमकी देने वालों तक पुलिस पहुंचेगी। व्यापारी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं।

राजेश हत्याकांड का खुलासा न होने से सहमा है व्यापारी का परिवार
सदर बाजार स्थित महामाया मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। परिवार के लोगों की सुरक्षा में भले ही पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, लेकिन परिजन हमेशा खौफ में जीने को मजबूर हैं। मृतक व्यापारी राजेश के घर के बगल ही व्यापारी हरि गौरव का मकान व दुकान है। पहले से खौफजदा हरि गौरव के परिजन दस लाख की धमकी मिलने के बाद सहमे हुए हैं।

जिले में व्यापारियों से लगातार मांगी जा रही रंगदारी
जिले के व्यापारियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला कई सालों से चला आ रहा है। कोहड़ौर के व्यापारी श्यामसुंदर व श्याममूरत जायसवाल को पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर सरेशाम हत्या कर दी गई। लाखीपुर के प्रधान से भी लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। आसपुर देवसरा के अमरगढ़ निवासी बच्चा सेठ से भी रंगदारी मांगी गई। धमकी से भयभीत होकर वह घर छोड़कर जा रहे थे। हालांकि पुलिस अधीक्षक देवरंजन के प्रयास से परिवार के लोग घर लौटे।

उसकी सुरक्षा में एक सिपाही लगा रहता है। कोहड़ौर बाजार के कई व्यापारियों को धमकी मिल चुकी है। शहर के व्यापारी भी रंगदारी मांगने वालों से जूझते रहे। चर्चाओं पर यकीन करें तो कई ऐसे व्यापारी हैं जिन्होंने कोहड़ौर में व्यापारियों की हत्या के बाद चुपचाप रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को रुपये मुहैया भी करा दिए। इसकी भनक पुलिस को बाद में लगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें