फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: दुकान पर मिला बच्चों के लिए आया पोषाहार

Sat, 04 Apr 2020 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
शहर के एक पशु आहार की दुकान पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को बांटने के लिए आने वाला पोषाहार मिला। एसडीएम सदर और सीओ सिटी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में अफसरों ने ताला तोड़कर दो क्विंटल से अधिक पोषाहार बरामद किया है। देर शाम तक अधिकारियों ने इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


शहर के चौक इलाके में हफीजउल्ला एंड संस की दुकान से पशु आहार की बिक्री होती है। शुक्रवार को दोपहर एसडीएम को भनक लगी कि पशु आहार की दुकान से आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाला पोषाहार का वितरण किया जा रहा है।

एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय पांडेय पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंच गए। पहले तो दुकानदार अफसरों को गुमराह करके जांच से बचने का प्रयास करता रहा, मगर अधिकारी दुकान खोलने की जिद पर अड़े रहे। घंटे भर बाद भी चाभी नहीं मिलने पर ताला तोड़वाकर अंदर से आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाला एक किग्रा के 168 पैकेट और 53 किग्रा खुला पोषाहार बरामद किया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर ने बताया कि पोषाहार की बोरियों में स्लम एरिया प्रतापगढ़ लिखा हुआ था। एसडीएम  की सूचना पर पहुंचे सीडीपीओ सदर नवीन यादव ने मामले की जांच की, मगर उन्होंने पोषाहार नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने जो पोषाहार पकड़ा है, उसकी आंगनबाड़ी केंद्रो में सप्लाई नहीं आ रही है। इससे देर शाम तक अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में लगे रहे। 
 

जो दोषी, उसी को सौंप दी जांच 

शहर के स्लम एरिया में सहोदरपुर, पड़ाव वार्ड, अचलपुर सहित नौ वार्डो में 13 अंागनबाड़ी केंद्र हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी सीडीपीओ सदर नवीन यादव के पास है। अफसरों ने इन्ही को जांच अधिकारी बना दिया। इससे वह अपने बचाव के लिए पोषाहार नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें