फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : जेलर के खिलाफ बंदी रक्षकों ने किया प्रदर्शन, मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का लगाया आरोप

Fri, 25 Jul 2025 03:53 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh Jail News : प्रतापगढ़ जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षकों ने जेलर अजय सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बंदी रक्षकों ने आरोप लगाया है कि जेलर अजय सिंह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और भद्दी गालियां देते हैं। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
जेलर के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रतापगढ़ जिला जेल के बंदी रक्षक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षकों ने जेलर अजय सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बंदी रक्षकों ने आरोप लगाया है कि जेलर अजय सिंह उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और भद्दी गालियां देते हैं। इतना ही नहीं, बंदी रक्षकों का यह भी आरोप है कि जेलर मां और बहन की गाली देने के साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन


बंदी रक्षकों ने बताया कि जेलर अजय सिंह का व्यवहार उनके प्रति बहुत ही अपमानजनक है। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर बंदी रक्षकों ने जिला कारागार के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया। बंदी रक्षकों ने पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।

बंदी रक्षकों ने जिलाधिकारी से जेलर अजय सिंह को हटाने की मांग की है। बंदी रक्षकों का कहना है कि जब तक जेलर अजय सिंह को नहीं हटाया जाएगा, तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।बंदी रक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस मामले में जिला प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि बंदी रक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें