फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट टीचर के लिए करें आनलाइन आवेदन

Fri, 26 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवाओं के बेहतर मौका है। डब्ल्यूबीएसएससी ने असिस्टेंट टीचर के लिए विज्ञापन जारी किया है। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च है। वेस्ट बंगाल स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन ने विभिन्न विषयों के लिए 18 हजार 203 पद पर असिस्टेंट टीचर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इच्छुक अभ्यर्थी15 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 20 से 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। जबकि आरक्षित वर्ग को आयोग के नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये जबकि एससी, एसटी व विकलांग अभ्यर्थियों को 80 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। जिस विषय से अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं। उस विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ परास्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही बीएड डिग्री धारक होना चाहिए। अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा पास करना होगा। 55 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 10 अंक का पर्सनालिटी टेस्ट होगा। साथ ही 35 अंक शैक्षणिक योग्यता पर मिलेंगे। अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन लिखित परीक्षा, पर्सनालिटी टेस्ट व शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें