फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला

Tue, 09 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के विनयका गांव निवासी बाइक सवार युवक को वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटनास्थल सुल्तानपुर इलाके में होने के कारण शव को पीएम के लिए सुल्तानपुर पुलिस ले गई। देवसरा इलाके के विनयका गांव निवासी श्रीनाथ यादव का 28 वर्षीय इकलौता बेटा ओमप्रकाश पालिकागंज में क्रिकेट मैच देखने गया था। बीते सोमवार की शाम लगभग पांच बजे वह बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


अचानक कोइरीपुर शिवालय के करीब उसकी बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बीच पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने घरवालों को खबर दी तो वे भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटनास्थल चांदा सुल्तानपुर में होने के कारण वहां की पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें