फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

Fri, 05 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रखहा(ब्यूरो)। गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला निवासी शंभूनाथ का विवाह कांपा निवासी सोना देवी (26) के साथ कई साले पहले हुआ था। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन बेहतर चल रहा था। उनके तीन बेटे भी हैं।  शंभूनाथ की मानें तो गुरुवार की रात अचानक सोना की तबीयत खराब हो गई। पहले पेट दर्द फिर सिर में तकलीफ होने लगी। इस दौरान उसने दर्द की दवा खा ली।
विज्ञापन


भोर में 4.30 बजे सोना की सांसें थम गईं। यह देख शंभूनाथ सन्न रह गया। उसके घर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। मामले की जानकारी शंभूनाथ ने मायकेवालों को दी। सोना के मामा व उसकी बहन गीता पत्नी कुलदीप कई लोगों के साथ रोते-बिलखते पहुंची। वे पति समेत ससुराल के लोगों पर सोना की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। उन लोगों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें