पुरानी पेंशन लागू करने और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ रेलकर्मचारियों ने शुक्रवार की देर शाम मशाल जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले जुटे रेल कर्मचारियों ने शाम को शाखा मंत्री धर्मेंद्र दूबे और उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारियों का आरोप था कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। जिससे कर्मचारी आहत हैं।
उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग में व्याप्त खामियों को दूर करने और पुरानी पेंशन को लागू करने के साथ और कई मुद्दों पर सरकार का घेराव करने की तैयारी है। आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। मशाल जुलूस के दौरान रेलकर्मचारियों से आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उपाध्यक्ष वीके तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, राजेश सिन्हा समेत कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।