फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से चार घर जले

Thu, 04 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा इलाके के धनेपुर गांव में गुरुवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से चार परिवारों के कच्चे मकान व छप्पर जलकर राख हो गए। शोर पर जुटे ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इलाके के धनेपुर गांव निवासी रामकेदार यादव, श्रीराम यादव, सभाजीत यादव व नन्हेलाल के कच्चे मकान आसपास ही थे। दोपहर में चूल्हे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


 ग्रामीण ट्यूबबेल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में लाखों की गृहस्थी, घरेलू सामान जल कर राख हो गए। इस हादसे से सबसे ज्यादा सदमे में सभाजीत यादव का परिवार दिखा। उसकी बेटी की इसी माह बारात आनी है। जिसके लिए उसने तैयारी शुरू कर दी थी। कई सामान खरीदकर घर में रखे थे। सब आग की भेंट चढ़ गए। ग्राम प्रधान ने आर्थिक मदद के साथ पीड़ित परिवारों को राशन दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें