फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी में दीवानी नहीं ग्राम न्यायालय

Thu, 04 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने कहा है कि पट्टी तहसील में दीवानी न्यायालय नहीं, बल्कि ग्राम न्यायालय खुल रहा है। ग्राम न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं का कोई विरोध नहीं है। इसलिए शुक्रवार से वे न्यायिक कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं के एक दूसरे गुट जूबाए के अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय ने पट्टी तहसील में आउट लाइन कोर्ट की स्थापना पर विरोध जताते हुए गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


पांडेय ने बताया कि जब वह प्रस्ताव के लेकर जिला जज के  पास गए तो उन्होंने शासनादेश की प्रति दिखाते हुए बताया कि पट्टी में दीवानी न्यायालय नहीं, बल्कि ग्राम न्यायालय की स्थापना होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का ग्राम न्यायालय स्थापित करने का कोई विरोध नहीं है। उन्होंने शुक्रवार से न्यायिक कार्य करने को कहा है। इस मौके पर नंदलाल मिश्र, आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, राजकुमार यादव, सुरेश सिंह, राजेंद्र शुक्ल, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरिकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें