फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानक होटलों पर नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 03 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानक के विपरीत चल रहे होटल, लॉज और मार्ट पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। जबकि, डीएम ने कुछ दिन पहले ही एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा था। 19 जून 2015 को होटल गोयल रेजीडेंसी में हुई घटना के बाद शहर के दूसरे होटलों समेत अन्य संस्थानों की जांच हुई थी। जिसमें अधिकांश अमानक मिले थे। एसडीएम सदर जेपी मिश्र के नेतृत्व में होटल स्नेह के संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा वी मार्ट, होटल शशांक, होटल सिद्धार्थ, होटल वैष्णवी और होटल विवेक को अमानक पाए जाने पर एसडीएम ने नोटिस दिया था। एसडीएम के आदेश के बाद कुछ दिनों के लिए भले ही कुछ संस्थान बंद हो गए हों, लेकिन बाद में पुन: खुल गए। जिलाधिकारी ने साफ कहा था कि कुछ ही दिनों में आदेश का असर सभी को दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन

डा. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें