फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों के मानदेय भुगतान को मिले दो करोड़

Wed, 03 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले 2169 प्रेरकों के लिए खुशखबरी है। उनके मानदेय भुगतान के लिए जिले को दो करोड़ 11 लाख बीस हजार रुपये शासन से मिल गए हैं। इस धनराशि से उन्हें पांच माह का मानदेय मिलेगा। निरक्षरों को साक्षर करने का बीड़ा उठाने वाले प्रेरकों को मानदेय भुगतान के लिए दो करोड़ 11 लाख बीस हजार रुपये बेसिक शिक्षा विभाग को शासन ने उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


 लंबे समय से मानदेय की प्रतीक्षा कर रहे प्रेरकों को शासन के इस फैसले से काफी राहत मिली है। ब्लॉकवार मिले बजट में अधिकतम पांच महीने का मानदेय उनके खाते में पहुंचेगा। मानदेय वितरण में इस बार कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। ब्लॉक समन्वयकों को यह अधिकार होगा कि वह सभी प्रेरकों को समान रूप से मानदेय का वितरण करें। जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि मानदेय का बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही प्रेरकों के खाते में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें